फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Menka Gandhi Sultanpur says agriculture bills will empower farmers.

किसानों को सशक्त करेंगे कृषि बिल: सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी

Thu, 22 Oct 2020 06:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Menka Gandhi Sultanpur says agriculture bills will empower farmers.
सांसद मेनका गांधी व अन्य। - फोटो : amar ujala

अखंडनगर धान क्रय केंद्र की अव्यवस्था पर बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी भड़क गईं। औचक निरीक्षण में व्यवस्था का अभाव मिलने व खरीद नहीं होने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। सांसद ने डीएम से बात करके चार दिन में सभी केंद्रों पर धान खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही किसानों को धान का समर्थन मूल्य दिलाने का वादा किया है।

विज्ञापन

 
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि हम किसानों की सेवा के लिए हैं। अन्नदाता की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। किसानों के सामने कोई समस्या नहीं आने पाएगी। कृषि बिल के बारे में किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कृषि बिल न सिर्फ कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाएगा बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे।
विज्ञापन


सांसद ने कादीपुर, करौंदीकलां व अखंडनगर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते ही अधिकारियों से बात करके निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यक्तिगत समस्याओं का भी निस्तारण जनता दर्शन में कराया। जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाते समय मोतिगरपुर में प्रधानों ने सांसद से मिलकर प्रधानमंत्री आवास आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आवास की दिक्कतों को ठीक करवाने का दिलाया भरोसा

ग्राम प्रधान चंद्रमणि पांडेय समेत अन्य प्रधानों ने सांसद को बताया कि धनपतगंज, कूरेभार समेत अन्य विकास खंडों के लिए डेढ़ से लेकर तीन हजार के ऊपर तक पीएम आवास आवंटन किया गया लेकिन मोतिगरपुर विकासखंड को सिर्फ 61 पीएम आवास आवंटित किए गए।

ग्राम प्रधानों की ओर से उठाए प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सांसद ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है। इसके पहले सांसद ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रधान प्रतिनिधि की हत्या पर शोक जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके पहले सुबह शास्त्रीनगर स्थित अपने अस्थाई आवास पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करके सांसद ने उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डॉ. केसी त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, श्याम बहादुर पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed