फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Menka Gandhi speaks on bringing praposal against CAA.

देश भर में विरोध के बीच मेनका गांधी ने CAA का प्रोफॉर्मा भरवाया, कांग्रेस पर साधा निशाना

Thu, 30 Jan 2020 07:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jan 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Menka Gandhi speaks on bringing praposal against CAA.
सांसद मेनका गांधी (फाइल फोटो)

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष पूरी तरह विचलित हो गया है। इसलिए कांग्रेस शासित कई राज्यों में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है। केरल व पश्चिम बंगाल में सांविधानिक पद पर बैठे राज्यपाल के साथ किया जा रहा अभद्र व्यवहार दुखद है। दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सांसद ने नुक्कड़ सभाओं में सीएए का प्रोफॉर्मा भरवाते हुए यह बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा विपक्ष बिना मुद्दे के मुद्दा बना लेता है। देश को सीएए की असलियत व सच्चाई पता है। उन्होंने सीएए के समर्थन में सभी सभाओं में मिस्ड काल कराकर प्रोफॉर्मा पर डिटेल भरवाया। बसौढ़ी, रामदासपुर, नटौली, केवलापुर, जफराबाद, ढेसेरूआ, भरथीपुर में सांसद ने कहा कि मैं सांसद के रूप में नहीं मां बनकर सेवा करने आई हूं। मेरा लक्ष्य सुल्तानपुर को तरक्की की राह पर ले जाने का है।
विज्ञापन


इसके लिए हर थाना, चौकी, एसडीएम, तहसीलदार व लेखपाल को अपना काम ईमानदारी व मेहनत से करना होगा। एक-दो दिन में होने वाले काम में 15 दिन, महीना व छह माह लगाना ठीक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे काम में लेटलतीफी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं'

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मुझे काम में लेटलतीफी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। मेरे संसदीय क्षेत्र में वही अधिकारी व कर्मचारी रहेगा, जो फौरन काम को निपटाएगा। उन्होंने पोस्टमॉर्टम हाऊस पर लोगों के बैठने के लिए टीन शेड का उद्घाटन किया।

15 दिन में शेड बनकर तैयार होने पर कहा कि यदि इसी तरह से कार्य हो तो जिले का चतुर्मुखी विकास संभव है। सांसद ने भरथीपुर में स्थित दुर्गा माता मंदिर व कटका में आईएएस आलोक पांडेय के आवास पर सीताराम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद परिसर में पौधा रोपा।

इसके पहले आवास पर लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।

अजमल सुल्तानपुरी के घर पहुंच जताई संवेदना

सांसद मेनका गांधी ने मशहूर शायर अजमल सुल्तानपुरी के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक संदेश में कहा कि अजमल साहब के निधन से देश की बड़ी क्षति हुई है। अजमल कौमी एकता के प्रतीक थे। कहा कि उनके परिवारीजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed