फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Menka Gandhi raises issue of bank frad of 23 thousand crore.

यूपी: मेनका गांधी बोलीं- खुला घूम रहे 23,000 करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी, बिजली के बिल के बकायेदारों को दिया जा रहा नोटिस

Wed, 16 Feb 2022 03:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Feb 2022 03:19 PM IST
सार

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोपी खुला घूम रहे हैं और 15 हजार के बिजली बिल के बकाएदार को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Menka Gandhi raises issue of bank frad of 23 thousand crore.
भाजपा सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने गुजरात में हुए करीब 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले को लेकर गंभीर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि 23 हजार करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी आजाद घूम रहे हैं लेकिन 15 हजार के बिजली बिल के बकाएदार को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अपने दौरे के आखिरी दिन वे अरवल में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। इससे पहले उन्होंने अरवल और इसौली में जनसभा भी की।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब पर सांसद ने देश में एक समान न्याय व्यवस्था की जरूरत बताई। कहा कि इतने बड़े घोटाले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंताजनक है। इसके पहले अरवल व इसौली में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। चुनाव बाद चीनी मिल के विस्तारीकरण व एफएम रेडियो सेंटर के स्थापना कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सतहरी झील के चल रहे कार्य पर चर्चा की। उन्होंने जिले की विधानसभा सीटों पर प्रचार में और तेजी की जरूरत बताई। कहा कि इस बार चुनाव में फिर भाजपा जीतेगी। देश में भाजपा से बड़ा व मजबूत संगठन किसी के पास नहीं है। कार्यकर्ताओं को बेहद सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के जीतने से जिले का विकास हो सकेगा। उन्होंने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की लोगों से अपील की। दोपहर बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली वापस हो गईं। इस मौके पर विकास शुक्ला, शशीकांत पांडेय, प्रदीप शुक्ला, अरुण द्विवेदी, नरेंद्र अग्रहरि व विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed