फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   men murdered his younger brother in gonda

गोंडाः छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, जंगल में फेंका शव

Fri, 10 Jul 2020 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jul 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
men murdered his younger brother in gonda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोंडा के वजीरगंज थानाक्षेत्र के रमईपुर गांव में बुुधवार की रात आपसी कहासुनी के दौरान दो भाइयों ने मिलकर अपने ही छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे को बचाने दौड़े पिता को भी धकेल दिया। जिससे उसे भी चोटें आई हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर जंगल में छिपा दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

 

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पिता ने दो बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज क्षेत्र के रमईपुर गांव के रहने वाले वीरे राजभर ने बताया कि उसके बड़ेे बेटे राम संवारे और मझले बेटे गोली समेत परिवार के सभी लोग बुधवार की रात घर में मौजूद थे।

विज्ञापन

 

मगर उसका छोटा बेटा नान बाबू घर से बाहर गया था। वह बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे घर पहुंचा तो आपसी विवाद को लेकर राम संवारे व गोली से कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि राम संवारे व गोली ने मिलकर नानबाबू को पीटना शुरू कर दिया। छोटे बेटे को पिटता देखकर वह छुड़ाने गए तो राम संवारे व गोली ने उन्हें धकेल दिया। जिससे वह गिरकर चोटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता ने दो बेटों के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

इसी बीच रामसंवारे व गोली ने मिलकर नानबाबू (23) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को एक बोरे में भरकर गांव के समीप जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। छोटे बेटे की हत्या के बाद वीरे किसी तरह से छुपते-छुपते थाना वजीरगंज पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रमईपुर जंगल से नानबाबू के शव को बरामद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

मामले में वीरे राजभर ने थाना वजीरगंज में अपने आरोपी बेटे रामसंवारे व गोली के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed