गोंडाः छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, जंगल में फेंका शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के वजीरगंज थानाक्षेत्र के रमईपुर गांव में बुुधवार की रात आपसी कहासुनी के दौरान दो भाइयों ने मिलकर अपने ही छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे को बचाने दौड़े पिता को भी धकेल दिया। जिससे उसे भी चोटें आई हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर जंगल में छिपा दिया और फरार हो गए।
पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पिता ने दो बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज क्षेत्र के रमईपुर गांव के रहने वाले वीरे राजभर ने बताया कि उसके बड़ेे बेटे राम संवारे और मझले बेटे गोली समेत परिवार के सभी लोग बुधवार की रात घर में मौजूद थे।
मगर उसका छोटा बेटा नान बाबू घर से बाहर गया था। वह बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे घर पहुंचा तो आपसी विवाद को लेकर राम संवारे व गोली से कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि राम संवारे व गोली ने मिलकर नानबाबू को पीटना शुरू कर दिया। छोटे बेटे को पिटता देखकर वह छुड़ाने गए तो राम संवारे व गोली ने उन्हें धकेल दिया। जिससे वह गिरकर चोटिल हो गए।
पिता ने दो बेटों के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
इसी बीच रामसंवारे व गोली ने मिलकर नानबाबू (23) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को एक बोरे में भरकर गांव के समीप जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। छोटे बेटे की हत्या के बाद वीरे किसी तरह से छुपते-छुपते थाना वजीरगंज पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रमईपुर जंगल से नानबाबू के शव को बरामद कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में वीरे राजभर ने थाना वजीरगंज में अपने आरोपी बेटे रामसंवारे व गोली के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।