फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   men misbehaved with traffic inspector in lucknow

लखनऊ: विधायक के नाम पर टीआई से बदसुलूकी, लग्जरी कार सीज

Thu, 16 May 2019 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
men misbehaved with traffic inspector in lucknow
डेमो

लखनऊ में मुंशी पुलिया चौराहे पर मनमाने तरीके से लग्जरी कार चला रहे रसूखदारों को टीआई ने रोका तो उससे बदसलूकी करने लगे। विवाद बढ़ता देख टीआई ने रसूखदारों को पुलिसिया अंदाज में समझाया फिर कार सीज कर दी। लग्जरी कार पर विधायक लिखा था।

विज्ञापन


वहीं, पॉलीटेक्निक चौराहे पर सिपाही वाहन चेकिंग कर रहा था तो सिपाही से रसूखदार युवक भिड़ गए। देखते-देखते वहां भीड़ जुट गई। यातायात पुलिस ने कार का चालान किया। रसूखदारों से चौराहे पर माफी मंगवाई। गाजीपुर थानाक्षेत्र के मुंशी पुलिया चौराहे पर यातायात निरीक्षक भरत वीर सिंह बुधवार शाम ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


इस बीच सफेद रंग की लग्जरी कार सवार कुछ रसूखदार युवक चौराहे पर मनमाने तरीके से वाहन चलाते दिखे। युवक शोर शराबा कर तेज रफ्तार से जा रहे थे। लग्जरी कार के पीछे विधायक लिखा था। पुलिस कर्मियों ने रोका तो युवकों ने  विधायक का नाम लेकर अर्दब में लेना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टीआई से बदसुलूकी करनी शुरू कर दी। विधायक के बारे में जब पूछताछ शुरू की तो जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवकों को फटकार लगाई तो बताया कि उनके दोस्त की मां दिल्ली में एक राजनीतिक दल की विधायक हैं। टीआई ने गाड़ी सीज कर दी।

चौराहे पर मंगवाई माफी

इसके कुछ देर बाद  पॉलीटेक्निक चौराहे पर यातायात उपनिरीक्षक अरुण सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। सिपाही अवनींद्र ने कार सवारों को रोकने की कोशिश की। इस पर कार सवारों ने बदतमीजी शुरू कर दी।

सिपाही ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलते ही वहां पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने रसूखदार युवकों की गलती का अहसास कराया। इसके बाद चौराहे पर ही सिपाही से माफी मंगवाई। टीएसआई अरुण सिंह ने कार का चालान कर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed