फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   men and women wrestling comptition in gonda.

गोंडा में राष्ट्रीय पुरुष व कुश्ती प्रतियोगिता 30 नवंबर से, देश भर से खिलाड़ियों का आना शुरू

Wed, 28 Nov 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 28 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
men and women wrestling comptition in gonda.
- फोटो : amar ujala

गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र के तुरकौली गांव के नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 30 नवम्बर से 63वीं पुरुष व 21वीं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूरी हो गयी है। प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए देश भर की टीमों का आना शुरु हो गया है। तमिलनाडु की महिला व पुरुष टीम मंगलवार देर रात स्पोर्ट्स स्टेडियम मे पहुंची।

विज्ञापन


नंदिनी नगर महाविद्यालय मे सीनियर राष्ट्रीय पुरुष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता छठी बार आयोजित की जा रही है। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे है। इस खेल प्रतियोगिता मे भाग ले रहे उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला की ए व बी टीमों का चयन ट्रायल नंदिनी के कुश्ती साई सेंटर में हुआ।
विज्ञापन


तीन दिनों तक चलने वाली इस सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता मे विभिन्न प्रदेशों की 34 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में एक हजार पुरुष व महिला पहलवान सहित करीब दो सौ कोच व अधिकारी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता मे सभी राज्यों के संघ के अध्यक्ष व सेक्रेटरी भी आ रहे है। प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए भोजन की खास व्यवस्था हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम-खम

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के ये खिलाड़ी इस प्रतियोगिता मे अपना दम-खम दिखाएंगे-
पुरुष पहलवान फ्री स्टाइल में
मयंक (57 किग्रा), वंश कुमार (61किग्रा), सतभान (65किग्रा), गोपाल (70 किग्रा), राजेश (79 किग्रा), निखिल (86 किग्रा), अमित (92किग्रा), कपिल (97 किग्रा), संदीप (130 किग्रा), पुरुष वर्ग ग्रीको रोमन में प्रशांत (55 किग्रा), जगदीश (60 किग्रा), हिमांशू (63 किग्रा), अंकित (67 किग्रा), महेन्द्र (72 किग्रा), लवकुश (77 किग्रा), भरत (82 किग्रा), सुधीर (87 किग्रा), सुमित (97 किग्रा), राजन तोमर (130 किग्रा)।

महिला ए टीम में-
इंदू (50 किग्रा), दीक्षा (53 किग्रा), आरजू (55 किग्रा)
इंदू तोमर (57 किग्रा), भारती बघेल (59 किग्रा), पूजा तोमर (62 किग्रा), शिल्पी (65 किग्रा), रजनी (68 किग्रा), नीलम (72 किग्रा), नीतू (76 किग्रा)।

महिला बी टीम में-
दीव्या (50 किग्रा), अर्चना सोम (53 किग्रा), साक्षी (55 किग्रा), बबीता (57 किग्रा), सीमा (59 किग्रा), डाली दीक्षित (62 किग्रा), अंजू (65 किग्रा), रुबी (68 किग्रा), मेघना (72 किग्रा) व सोनिया (76 किग्रा)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed