फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MEMU special trains will run on these four other routes on lines of Kanpur

काम की खबर: कानपुर की तर्ज पर इन चार अन्य रूटों पर भी चलेंगी स्पेशल मेमू, बस के किराए से इतना है अंतर

Sat, 25 Mar 2023 11:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 Mar 2023 11:28 PM IST
सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन को अनारक्षित स्पेशल बनाकर गत 13 मार्च को पटरी पर उतार दिया गया। इसी तरह अन्य रूटों पर भी ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
MEMU special trains will run on these four other routes on lines of Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन को अनारक्षित स्पेशल बनाकर चलाने से दैनिक यात्रियों को राहत मिल गई है। जल्द ही उत्तर रेलवे प्रशासन इसी तर्ज पर प्रतापगढ़, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली रूट पर मेमू ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाएगा। इसे लेकर तैयारियां व मंथन शुरू कर दिया गया है। इससे तीस हजार से अधिक यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर के बाद जब रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू किया तो धीरे-धीरे मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को पटरी पर उतार दिया, लेकिन मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया था। इससे दैनिक यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं। यात्रियों की लगातार मांग पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन को अनारक्षित स्पेशल बनाकर गत 13 मार्च को पटरी पर उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्री एसोसिएशन अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि लखनऊ से कानपुर की तरह ही प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली रूट पर भी मेमू को अनारक्षित स्पेशल बनाकर चलाने की मांग की गई थी, जिस पर रेलवे अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे डीआरएम एसके सपरा ने बताया कि कानपुर के बाद अब अन्य रूटों के दैनिक यात्रियों की राह आसान करने की योजना है, जिस पर मंथन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

बस के महंगे टिकट से मिलेगी छुट्टी 
लखनऊ की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अलख श्रीवास्तव ने बताया कि सुलतानपुर से आने-जाने के लिए बस इस्तेमाल करते हैं। उसके महंगे किराए से बजट बिगड़ रहा है। वहीं रायबरेली एम्स की नर्सिंग अफसर तृप्ति भारती ने बताया कि अपडाउन करना पड़ता है। बस के टिकट महंगे हैं। मेमू के चलने से आराम हो जाएगा और बजट भी नहीं बिगड़ेगा।

इतना है किराए में अंतर

लखनऊ से           ट्रेन        बस
सुल्तानपुर              30          172 
प्रतापगढ़               35           191
बाराबंकी               30            55
रायबरेली               30            92

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed