{"_id":"60de149b8ebc3e06a72ca751","slug":"memorial-scam-vigilance-screws-on-babu-singh-kushwaha-and-naseemuddin-siddiqui-called-for-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मारक घोटाला : बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर विजिलेंस का शिकंजा, पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मारक घोटाला : बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर विजिलेंस का शिकंजा, पूछताछ के लिए बुलाया
Fri, 02 Jul 2021 12:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:56 AM IST
सार
दोनों ही पूर्व मंत्रियों को नोटिस भेजकर इसी महीने हाजिर होने के लिए कहा गया है। दोनों ही नेता बसपा से निष्कासित हो चुके हैं। बाबू सिंह कुशवाहा फिलहाल किसी पार्टी में नहीं हैं जबकि नसीमुद्दीन सिद्दिकी कांग्रेस में मीडिया प्रभारी हैं।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतर्कता अधिष्ठान ने स्मारक घोटाला मामले में बसपा सरकार के दो पूर्व मंत्रियों बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को इस माह के तीसरे सप्ताह में पूछताछ के लिए बुलाया है। बसपा दोनों नेताओं को पहले ही पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। वर्तमान में बाबू सिंह किसी पार्टी में नहीं हैं। जबकि सिद्दीकी कांग्रेस में मीडिया प्रभारी हैं।
विज्ञापन
मायावती के शासनकाल में 4200 करोड़ रुपये का स्मारक घोटाला हुआ था। विजिलेंस ने इसी मामले में कुशवाहा व नसीमुद्दीन को नोटिस भेजा है। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों ही पूर्व मंत्रियों ने कंसोर्टियम के लिए जो कैबिनेट नोट तैयार किए थे, उसमें इनके हस्ताक्षर थे। उसी से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए दोनों पूर्व मंत्रियों को बुलाया गया है। इनके अलावा निर्माण निगम के कुछ अन्य इंजीनियरों व यूनिट इंचार्ज को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन