{"_id":"61351d7d8ebc3e88a07ecbe9","slug":"mega-vaccination-camp-today-lucknow-news-lko5942265116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में मेंगा कैंप आज, एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में मेंगा कैंप आज, एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन
लखनऊ में आज मेगा वैक्सीनेशन कैंप।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैंप लगेंगे। इस दौरान केंद्रों पर करीब एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए 160 केंद्रों पर 461 बूथ पर टीका लगाया जाएगा। हर बूथ पर लगभग 250 लाभार्थियों को टीका लगेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि दूसरी डोज के लिए स्लॉट बुक न होने वालों की सुविधा के लिए कैंप लगाया जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि मंगा कैंप में कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन लगाई जाएंगी।
ऑनलाइन स्लाट बुकिंग के अतिरिक्त 104 वर्क प्लेस सीवीसी भी बनाई गई हैं। जिसमें लाभार्थी को केवल आईडी कार्ड, आधार, पैन, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चिह्नित केंद्रों पर जाना होगा। मौके पर पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा।
लाभार्थियों के बैठने, पेयजल, सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई है। बताया कि 12 जनपद स्तरीय चिकित्सालयों बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, रानी लक्ष्मीबाई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बीआरडी महानगर समेत अन्य अस्पतालों में स्लॉट होने पर टीका लगेगा। जबकि 104 सीवीसी केंद्र पर बिना स्लॉट टीका लगेगा।