{"_id":"5bb8e24c867a5514b927ce58","slug":"meeting-on-law-and-order-cancelled-was-held-in-up-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी 100 में होने वाली बैठक टली, प्रशासन में हो सकते हैं फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी 100 में होने वाली बैठक टली, प्रशासन में हो सकते हैं फेरबदल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 में रविवार को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के संबंध में प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिनों में पुलिस को लेकर जिस तरह से सवाल खड़े हुए हैं उससे सरकार सतर्क हो गई है। सरकार की किरकिरी कराने वाले आधा दर्जन अफसरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। कुछ ऐसे अफसर भी हैं जिनको अच्छे काम का इनाम भी मिल सकता है। यह सब दशहरे से पहले होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि फेरबदल के बाद इस बैठक को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिन जिलों में बदलाव की चर्चा है उसमें लखनऊ भी शामिल है। विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद पुलिस कर्मियों में उभर रहे असंतोष का कारण आला अफसरों की मिस हैंडलिंग को माना जा रहा है। यही वजह है कि लखनऊ में नए एसएसपी की तैनाती को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन