{"_id":"5f5af761504ff803e604cb32","slug":"meeting-of-ram-mandir-construction-committee-in-delhi-many-topic-discussed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fri, 11 Sep 2020 09:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर का प्रस्तावित मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज से दिल्ली में शुरू होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, एलएनटी के एक्सपर्ट, आईआईटी चेन्नई के एक्सपर्ट व बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की के एक्सपर्ट इस बैठक में शामिल होंगे। राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में यह तय होगा कि 70 एकड़ के पूरे परिसर में राम मंदिर के अलावा बाकी स्थानों पर कहां पर किस भवन का निर्माण होगा। जानकारी के मुताबिक, इस खास बैठक में यह भी तय होगा कि राममंदिर का मुख्य द्वार कौन सा होगा, निकास द्वार कहां बनेगा, यात्री विश्रामलय कहां होगा और नक्षत्र वाटिका कहां होगी।
इसके अलावा अन्य निर्माण पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद एक फाइनल रिपोर्ट राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को तकनीकी एक्सपर्ट सौंपेंगे। उसी आधार पर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
राममंदिर के 1200 खंभों को ढालने में लगेगी चार रिंग मशीन
राममंदिर की नींव खुदाई को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। आगामी 15 से नींव खोदाई के लिए पहले एक पाइलिंग की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

पाइलिंग टेस्टिंग के करीब एक माह बाद अक्तूबर के मध्य से राममंदिर की नींव खोदाई का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। भूमि के नीचे 100 फीट गहराई तक एक मीटर व्यास की मिट्टी निकाल कर गहरा कुआं बनाने के लिए रिंग मशीन का प्रयोग किया जाएगा। ऐसी चार मशीनें रामजन्मभूमि परिसर पहुंच गयी हैं। इन चार रिंग मशीनों द्वारा 1200 खंभों को राममंदिर की नींव में डाला जाएगा।