{"_id":"66f1901ff31f0245bd001c85","slug":"meeting-held-regarding-special-communicable-disease-control-and-dastak-campaign-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106887-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर हुई बैठक
Mon, 23 Sep 2024 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चिह्नित व्यक्तियों का सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को सीडीओ ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
सीडीओ अनुभव सिंह ने निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण के लिए अपने विभागों से संपादित की जाने वाली गतिविधियों का बेहतर ढंग से संचालन करें। इस दौरान स्वच्छता, सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की गतिविधियां की जाएं। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी।
साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिह्नांकन कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगी। साथ ही क्षयरोग के संभावित रोगियों की भी जानकारी प्राप्त करेंगी। जिला स्तर से आयोजित कंट्रोल रूम से सभी संबंधित विभाग को जानकारी व मॉनिटरिंग की जाएगी।