करीब से मिलिए रामू की विवादित 'श्रीदेवी' से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुकृति शर्मा की वजह से लखनऊ का नाम एक बार फिर से बड़ी चर्चाओं में आने वाला है। राम गोपाल वर्मा की बोल्ड फिल्म श्रीदेवी में जिस लड़की ने मुख्य भूमिका निभाई है वह लड़की लखनऊ की अनुकृति है।
मंगलवार को अनुकृति शहर में थीं। इस मौके पर उन्होंने अपने फिल्मी करियर की जानकारी साझा की। अनुकृति ने बताया कि लॉरेटो कान्वेंट से स्कूलिंग की, इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग केलिए मुम्बई चली गईं।
हैदराबाद में एक फैशन शो के दौरान फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा से मुलाकात हुई, जहां उन्हें फिल्म ‘श्रीदेवी’ के लिए ऑफर मिला। अनुकृति ने बताया कि ‘श्रीदेवी’ तेलगु व तमिल भाषा में बन रही है, जो मई के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। इसके बाद फिल्म का हिंदी रिमेक भी बनाने की योजना है।
विवाद से लेना देना नहीं
‘श्रीदेवी’ नाम को लेकर उठे विवाद पर एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म का अभिनेत्री श्रीदेवी या उनकी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है, सभी विवादों को सुलझा लिया गया है। फिल्म एक मां व बेटे के सम्बंधों पर आधारित है, जिसमें साउथ के एक्टर जेडी चक्रवर्ती मेरे अपोजिट हैं।
इसके अलावा तेलगू फिल्म ‘असुर’ में आइटम सॉन्ग भी किया है। अनुकृति फिल्मों के चयन में स्क्रिप्ट को प्राथमिकता देती हैं। कहा कि स्क्रिप्ट अच्छी हो तो रिस्क भी लिया जा सकता है।
मालूम हो कि इस फिल्म का नाम पहले सावित्री थी। विवाद से बचने के लिए फिल्म का नाम श्रीदेवी हुआ। इस नाम पर अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर राम गोपाल वर्मा ने बोनी कपूर के नाम एक खुला पत्र लिखा था।