{"_id":"6132ac3f8ebc3e1472531d65","slug":"meerut-mewla-flyover-named-after-amar-ujala-group-innovator-atul-maheshwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मेवला फ्लाईओवर अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर, योगी सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मेवला फ्लाईओवर अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर, योगी सरकार ने लिया फैसला
Sat, 04 Sep 2021 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Sep 2021 04:44 AM IST
सार
- शासन ने जारी की अधिसूचना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की थी संस्तुति
- संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी मुहर लगाई जिसके बाद नामकरण की प्रक्रिया पूरी हुई
विज्ञापन
स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मेवला फ्लाईओवर का नामकरण अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर कर दिया गया है। राज्यपाल की अनुमति से शासन ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी संस्तुति की थी। इस संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी मुहर लगाई, जिसके बाद नामकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
शासन के लोक निर्माण अनुभाग-1 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मेरठ-दिल्ली मार्ग पर मेरठ-हापुड़ रेल मार्ग के समपार संख्या-55/ई-3 (मेवला फाटक) पर फोरलेन उपरिगामी सेतु है। इसका नामकरण ‘अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु’ किया गया है। स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक हैं। पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित करने में उनकी सोच और लगन का उल्लेखनीय योगदान है।
विज्ञापन
स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी ने अपनी निष्पक्ष सोच से पत्रकारिता जगत को एक नया आयाम दिया। मेरठ के विकास के लिए भी तमाम सामाजिक अभियान उनके कुशल निर्देशन में चले। समाज की बेहतरी के लिए उन्होने विभिन्न कार्य किए। मेरठ का विकास उनकी उच्च प्राथमिकताओं में था और अमर उजाला के जरिये उन्होंने यहां के आम लोगों के हित में तमाम कार्य किए। यह नामकरण समाज के लिए किए गए उनके कार्यों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन