फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meerut enters playoffs after defeating Gorakhpur.

Lucknow News: गोरखपुर को हराकर मेरठ प्लेऑफ में

Mon, 24 Aug 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Meerut enters playoffs after defeating Gorakhpur.
लखनऊ। गत वर्ष की उपविजेता मेरठ मावरिक्स का यूपी टी-20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन जारी रहा। टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस को दस विकेट से शिकस्त देते हुए लगातार छठी जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। गोरखपुर के 92 रन के लक्ष्य को मेरठ ने 6.4 ओवर में बिना विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बारिश के चलते मुकाबला आठ-आठ ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर के आर्यन चौधरी और अभय प्रताप ने 3.3 ओवर में 42 रन जोड़े। आर्यन 15 रन बनाकर जीशान की गेंद पर विजय कुमार को कैच दे बैठे। दूसरे छोर पर अभय प्रताप ने 16 गेंदों पर चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। इसके बाद आर्यन जुयाल ने 11 और पार्थ व शिवम शर्मा ने नौ-नौ रन बनाकर गोरखपुर के स्कोर को 91 रन तक पहुंचाया। मेरठ की ओर से जीशान अंसारी ने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

जवाब में 92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ के लिए स्वास्तिक चिकारा और अक्षय दुबे ने तेज शुरुआत की। अक्षय 13 रन के निजी योग पर चोटिल होकर रिटायर हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने छठा ओवर फेंकने आए विशाल निषाद पर तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 28 रन बनाए और मुकाबला एकतरफा बना दिया। चिकारा 24 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रिंकू सिंह ने महज सात गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन

कार्तिक त्यागी ने 154 की रफ्तार से फेंकी गेंद
टूर्नामेंट में मेरठ की ओर से खेल रहे कार्तिक त्यागी ने रविवार को गोरखपुर के खिलाफ मुकाबले में अपनी गति से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर 154 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। इस गेंद का सामना कर रहे प्रिंस यादव गति से मात खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। यह टूर्नामेंट में में फेंकी गई अब तक की सबसे तेज गेंद है। कार्तिक इससे पहले 149 की गति से भी गेंद फेंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed