फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medicines will give to patient after one time password

एसजीपीजीआई : अब ओटीपी मिलने के बाद दी जाएंगी दवाएं

Wed, 17 Feb 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Medicines will give to patient after one time password
पीजीआई में ओटीपी बताने के बाद ही पीडी खाता धारकों को मिलेंगी दवाएं। - फोटो : ??? ?????
एसजीपीजीआई में दवा घोटाला सामने आने के बाद पोस्ट डिपॉजिट (पीडी) अकाउंट में कई बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बायोमीट्रिक सिस्टम लागू करने के साथ ही पीडी खाता धारक मरीज को फोटोयुक्त पहचानपत्र और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम भी लागू करने की तैयारी है। अब ओटीपी मिलने के बाद ही दवाएं दी जाएंगी।
करीब 55 लाख के दवा घोटाले के बाद एसजीपीजीआई प्रशासन पीडी अकाउंट में किसी तरह की खामी नहीं छोड़ना चाहता है।
ऐसे में पोस्ट डिपॉजिट (पीडी) खाता धारक मरीज को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इसी तरह सॉफ्टवेयर में बदलाव करने की तैयारी है।
नए बदलाव के बाद मरीज के खाते से पैसे कटने से पहले मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मेसेज आएगा। इसे बताने के बाद ही खाते से रुपये कटेंगे और दवाएं दी जाएंगी।
सिर्फ संविदाकर्मियों पर कार्रवाई से उठ रहे सवाल
नियमित कर्मचारियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से एसजीपीजीआई प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। एसजीपीजीआई प्रशासन आठ संविदाकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद 18 को संस्थान से बाहर कर चुका है। संविदाकर्मियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान पूरे खेल में शामिल कई लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। इन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच चल रही
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी प्रकरण में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed