फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medicines missing from UP market, medical kit is not known, difficulties in treating patients

यूपी बाजार से दवा गायब, मेडिकल किट का भी अता पता नहीं, मरीजों के इलाज में मुश्किलें

Fri, 23 Apr 2021 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Apr 2021 08:33 PM IST
सार

कोरोना मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने की सरकारी कवायद केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को इलाज में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Medicines missing from UP market, medical kit is not known, difficulties in treating patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने की सरकारी कवायद केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को इलाज में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दवाएं मिल नहीं रही हैं और सरकारी मेडिकल किट का कहीं कोई अता पता नहीं है। मरीजों के परिजनों को दवाओं के लिए मेडिकल स्टोर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यही नहीं जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को पहले की तरह कंट्रोल रूम से फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी तक नहीं ली जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को कम से कम एक सप्ताह का मेडिकल किट उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए 108 एम्बुलेंस की आधी संख्या केवल कोविड के लिए आरक्षित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सरकार के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट की उपलब्ध करा कर उन्हें सभी सुविधाएं दी जानी हैं जिसमें मरीज की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती की व्यवस्था भी शामिल है। लेकिन वास्तव में न तो जांच में पॉज़िटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से किसी तरह का संपर्क किया जा रहा है और न ही उन्हें मेडिकल किट या अन्य कोई सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो मेडिकल किट बांटने काम विभागीय कर्मचारियों को ही करना है। ज्यादातर स्टाफ अस्पतालों में ड्यूटी पर है तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी कोरोना से संक्रमित भी हो चुके हैं। ऐसे में होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों तक मेडिकल किट पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। अलबत्ता अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को जरूर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


सूत्रों का कहना है स्टाफ की कमी भी कोरोना प्रबंधन में बड़ी बाधा बन रही है। एकाएक दबाव काफी बढ़ जाने की वजह से कंट्रोल रूम से सभी पॉज़िटिव मरीजों से संपर्क कर पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इस व्यवस्था को दिखवाया जाएगा और ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed