फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medicine traders admit: Spurious medicine trade is underway.

Lucknow News: दवा व्यापारियों ने माना- चल रहा नकली दवा का धंधा

Tue, 21 Jul 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Medicine traders admit: Spurious medicine trade is underway.
नकली दवाओं पर पिछले दिनों हुई थी छापेमारी।
लखनऊ। अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में नकली दवाओं का धंधा चल रहा है। कई जिलों में यहां से नकली दवा की आपूर्ति हो रही है। धंधेबाजों ने नकली दवाओं की सप्लाई चेन बना रखी है। एफएसडीए इस नेटवर्क तोड़ने में पूरी तरह सफल नहीं हो सका है। वह शिकायत के बाद ही छापेमारी करती है।
विज्ञापन

लखनऊ केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता मयंक रस्तोगी ने कहा कि बाजार में नकली दवाओं की मौजूदगी अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। असली जैसी पैकिंग और बैच नंबर होने के कारण नकली दवाओं की पहचान करना मुश्किल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नकली दवा बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोहों पर नकेल कसी जाए। नकली दवा कारोबारियों पर भी सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन

कई जिलों में पहुंच रहीं नकली दवाएं
एफएसडीए के सहायक मंडलायुक्त बृजेश यादव ने बताया कि लखनऊ से गोंडा, सीतापुर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में नकली दवाओं की आपूर्ति होने के सुराग मिले हैं। संगठित नेटवर्क कूरियर व निजी वाहनों से दवाओं की खेप भेजता है। असली दवाओं के बीच नकली दवाएं मिलने से परिवहन के दौरान शक की आशंका कम रहती है। एफएसडीए अब इन जिलों में भी दवा आपूर्ति की निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

नकली दवाओं पर पिछले दिनों हुई थी छापेमारी।

नकली दवाओं पर पिछले दिनों हुई थी छापेमारी।

नकली दवाओं पर पिछले दिनों हुई थी छापेमारी।

नकली दवाओं पर पिछले दिनों हुई थी छापेमारी।

नकली दवाओं पर पिछले दिनों हुई थी छापेमारी।

नकली दवाओं पर पिछले दिनों हुई थी छापेमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed