{"_id":"5ef8d31f8ebc3e42e827a76b","slug":"medical-screening-will-be-door-to-door-in-uttar-pradesh-recovery-rate-of-corona-patients-is-66-86-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में डोर टू डोर होगी मेडिकल स्क्रीनिंग, कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 66.86 फीसद हुआः अमित मोहन प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में डोर टू डोर होगी मेडिकल स्क्रीनिंग, कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 66.86 फीसद हुआः अमित मोहन प्रसाद
Sun, 28 Jun 2020 10:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : ANI
कोरोना मरीजों की पता लगाने के लिए लोगों की डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। मेरठ मंडल से इसकी शुरुआत 05 जुलाई से होगी। इसके बाद प्रदेश के 17 मंडलों में भी यह अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत सभी घरों का सर्वेक्षण होगा।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यह जानकारी दी। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी इलाकों में कोरोना से बचाव और सावधानी बरतने के लिए कहा जाएगा। लोग बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें। चेहरे व नाक को ढंकें, दो गज की दूरी बनाकर रखें। हाथ को साबुन पानी से धोते रहे। लोगों को बताया जाएगा कि बचाव का तरीका सरल है। इसलिए इसका पालन करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है। इस समय 66.86 फीसदी रिकवरी रेट है। अब तक 14808 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 75 जिलों में 6679 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीज हैं। प्रदेश में टेस्टिंग कार्य भी तेजी किया जा रहा है। शनिवार को एक दिन में 20782 नमूनों की जांच की गई थी। कुल 1899 पूल की जांच की गई है। जिसमें 1723 पूल पांच-पांच नमूनों के और 176 पूल 10-10 नमूनों के जांचें गए। इसके अलावा आशा वर्कर्स ने 1664 लोगों में कोरोना के लक्षण का पता लगाया। इनमें से 1253 की जांच रिपोर्ट में 231 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन