फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical mobile unit to be start in 53 districts.

दूर दराज के गांवों में भी मिलेगी इलाज की सुविधा, 53 जिलों मं होगी मेडिकल मोबाइल यूनिट की शुरुआत

Tue, 20 Nov 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Nov 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
medical mobile unit to be start in 53 districts.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए चलाई जाने वाली मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) के लिए कंपनी तय हो गई है। पहले चरण में 53 जिलों में मेडिकल मोबाइल यूनिट उतारी जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


दूर दराज के ग्रामीण इलाकों, जेई-एईएस प्रभावित क्षेत्रों व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं वाले जिलों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए जल्द ही मेडिकल मोबाइल यूनिट चलेगी। क्रिया हेल्थ केयर को इसके संचालन की जिम्मेदारी मिली है। इस कंपनी को यूके की एसएसजी स्पेशलिस्ट एम्बुलेंस सर्विस का सहयोग प्राप्त है।
विज्ञापन


एक मोबाइल मेडिकल यूनिट में ड्राइवर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था रहेगी। इसके माध्यम से प्राथिमक उपचार, संक्रामक व गैर संक्रामक बीमारियों की स्क्रीनिंग, बेसिक लैब टेस्ट आदि की सेवाएं दी जाएंगी। यूनिट में सीएचसी स्तर की लैब भी होगी जो उसी दिन मरीज की जांच करके रिपोर्ट मुहैया कराएगी। यह यूनिट गांव में छह घंटे रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि मरीज को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की जरूरत होगी तो मोबाइल यूनिट का डॉक्टर उसे रेफर करेगा। प्रत्येक जिले को जिम्मेदारी होगी कि वह रोस्टर बनाकर यूनिट को गांव-गांव भेजे। हर 15 दिन में उस गांव में दोबारा एमएमयू जरूर पहुंच जाए, इसका भी ध्यान रखना होगा।

टाटा ट्रस्ट चला रहा दो एमएमयू

टाटा ट्रस्ट ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत गोरखपुर के पिपराइच और सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार ब्लॉक में मेडिकल मोबाइल यूनिट का संचालन शुरू किया है।

टाटा ट्रस्ट और उप्र सरकार के बीच गोरखपुर और सिद्धार्थ नगर के इंसेफेलाइटिस प्रभावित ब्लॉक में मेडिकल मोबाइल यूनिट चलाने का समझौता हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed