फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical hospital in lucknow zoo

लखनऊ जू के जानवरों को मिलेंगी लंदन जैसी सुविधाएं

Wed, 27 Nov 2013 06:46 PM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
आशुतोष मिश्र/लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
medical hospital in lucknow zoo

लंदन ट्रिप से लौटी लखनऊ जू की टीम को यहां के प्राणि उद्यान के अस्पताल के लिए वहां का पैटर्न भा गया है।

विज्ञापन


अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस, हाईटेक वाइल्ड एनिमल रेस्टरूम, राउंड द क्लॉक पैथोलॉजी, हर वक्त तैयार बायोलॉजिस्ट के अलावा तमाम सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थियेटर।

लंदन जू की ये सारी सुविधाएं आने वाले दिनों में लखनऊ चिड़ियाघर स्थित राज्य स्तरीय चिकित्सालय में लाए जाने की तैयारी है।

टीम ने लंदन ट्रिप में लंदन जू, एक अन्य जू और वहां लांगलिट सफारी का दौरा किया है।

लंदन जू में टीम ने तमाम ऐसे उपायों को देखा जो इटावा लायन सफारी के अलावा सूबे के प्राणि उद्यानों को हाईटेक बनाने में काम आएंगे।

टीम ने इस दौरान वहां के उपकरणों, वन्यजीवों के रखरखाव, प्रबंधन, सुरक्षा मामलों और ब्रीडिंग टेक्नीक का भी अध्ययन किया है।

टीम की अगुवाई कर रहे जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव की मानें तो कुछ मामलों में लंदन जू की चिकित्सकीय सुविधाओं को लखनऊ-कानपुर जू में भी प्रयोग कर सकते हैं। इस मसले पर सीएम स्तर पर बात होगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी की जद में आयेगा चिकित्सालय
सौंदर्यीकरण कार्य के तहत लखनऊ जू आने वाले दिनों में राउंड द क्लॉक सीसीटीवी की जद में आएगा। यहां सीसीटीवी के लिए कई स्पॉट तय किए गए हैं।

इन कैमरों से एनिमल कोरेनटाइन बैरक समेत अन्य विंग्स में भी पूरी गतिविधियों पर नजर रखी जानी है। जू में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत लगभग 200 सीसीटीवी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द आएंगे बड़े आकार के उल्लू
लखनऊ जू की सरप्लस लिस्ट के बाद हाल ही में लखनऊ जू केपास अतिरिक्त वन्यजीवों के बदले बड़े आकार केउल्लुओं का प्रस्ताव आया है।

जिसे लेकर जू प्रशासन काफी उत्साहित है। जू प्रशासन की मानें तो भिलाई जू से सफेद मादा बाघ के बाद ये एक बेहतर ऑप्शन आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed