{"_id":"5d10fb3e8ebc3e133f2c41ef","slug":"medical-college-will-be-built-in-front-of-circuit-house-gonda-desk-news-lko4670513130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट हाउस के सामने बनेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किट हाउस के सामने बनेगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने की जनपद वासियों की मांग जल्द ही मूर्त रूप लेने वाली है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन में भूमि चिन्हित कर लिया है।
बता दें कि जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने मेडिकल कालेज के लिए चिन्हित जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके बाद शासन स्तर से अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। शासन के निर्देश पर मेडिकल कालेज के लिए जमीन चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया गया है। विकास भवन के समीप स्थित सर्किट हाउस के सामने मंडल कारागार की जमीन पर जिला प्रशासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव भेजा है।
मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। 35 लाख से अधिक आबादी वाले मंडल मुख्यालय पर मेडिकल कालेज व विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग काफी दिनों से चल रही थी। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोंडा भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मेडिकल कालेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह पिछले कई महीनों से आंदोलन चला रहे थे। मेडिकल कॉलेज की मांग पूरी होने के बाद अब विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी जोर पकड़ेगी। गोंडा में तुलसीदास के नाम पर विश्वविद्यालय तथा पतंजलि के नाम पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य काफी लम्बे अर्से से करते आ रहे हैं।