फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical AIMS

Lucknow News: 100 विद्यार्थियों ने पढ़ा सर्जरी का पाठ

Fri, 28 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
medical AIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बृहस्पतिवार को भी पीजी व एमबीबीएस के स्टूडेंट्स ने ऑपरेशन की बारीकियां जानीं। दो दिनों के लिए दिल्ली से आई सर्जिकल स्किल ट्रेनिंंग वैन वापस लौट गई है। बिना चीरे के सर्जरी और ऑपरेशन के बाद टांगे लगाने के टिप्स छात्र-छात्राओं ने सीखे।
विज्ञापन


जॉनसन एंड जॉनसन इंस्टीट्यूट की सर्जिकल स्किल ट्रेनिंंग वैन बुधवार को एम्स पहुंची थी। दो दिन में एम्स के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को सर्जरी के संबंध में तकनीकी टिप्स दिए गए। बृहस्पतिवार को पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. सुनीता सिंह ने सर्जरी के बाद टांके लगाने की बारीकियां बताईं। सीनियर फैकल्टी डॉ. प्रगति, डॉ. अपाला और डॉ. पारुल ने छात्र-छात्राओं को बिना चीरे के ऑपरेशन करने के तरीके बताए। एम्स के सर्जन डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सर्जरी से संबंधी बेसिक जानकारियां मिली हैं। सर्जन के लिए सर्जरी में हाथ का सेट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वैन वापस लौट गई है। वैन के साथ आए प्रकाश बी. ने सहयोग करने पर एम्स के स्टाफ को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed