फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Media Workshop: Yogi said, in 2022, the eyes of the whole country and the world will be on UP, keep a strong side among the media-public

मीडिया कार्यशाला : योगी बोले, 2022 में पूरे देश और विश्व की नजर रहेगी यूपी पर, मीडिया-जनता के बीच रखें मजबूत पक्ष

Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
सार

 सीएम योगी ने कहा कि जनता के बीच चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी तैयारी तक का दारोमदार भाजपा की मीडिया टीम पर रहेगा। टीम को प्रभावशाली तरीके से अपनी बातें रखकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा।

विज्ञापन
Media Workshop: Yogi said, in 2022, the eyes of the whole country and the world will be on UP, keep a strong side among the media-public
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में पूरे देश और विश्व की नजर यूपी पर रहेगी। जनता के बीच चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी तैयारी तक का दारोमदार भाजपा की मीडिया टीम पर रहेगा। इस टीम को प्रभावशाली तरीके से जनता के बीच अपनी बातें रखकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा की मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच नहीं रख पाने के कारण विपक्षी इसका फायदा उठा रहे हैं। विपक्षी दल भाजपा सरकार के कामों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह मीडिया प्रभारी व प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के कामों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच पहुंचाएं और उन्हें बार-बार गिनाएं। साथ ही कहा कि पार्टी व सरकार आपसी समन्वय से एक लाइन पर बोलना होगा।
विज्ञापन


आम आदमी को याद दिलाएं हमारे काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर होता है कि हम लोग अपनी बात को प्रभावी ढंग से नहीं रख पाते। हालत यह है कि आम आदमी को जब तक याद नहीं दिलाएंगे कि हमने क्या किया है तब तक उन्हें पता नहीं चलता है। यदि ग्राम प्रधान विपक्षी दल से है तो वह प्रधानमंत्री आवास को खुद की देन बताएगा। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि कोरोना काल दिल्ली से आए दल ने पीपीई किट व इंफ्र्रारेड थर्मामीटर खरीद का मुद्दा उठाया। लेकिन जब सरकार ने दिल्ली में हुई खरीद के आंकड़े मंगवाए तो सामने आया कि वहां दिल्ली में यूपी से तीन गुना अधिक दामों में खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रदेव ने समझाया सोशल मीडिया का महत्व
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी के कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं का मजबूत प्रचार-प्रसार आवश्यक है। मीडिया, समाज व जनता तक संगठन की बातों व विचारों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। मीडिया टीम संगठन और सरकार की योजनाओं को मीडिया तक पहुंचाने का जरिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप सबको योजना पूर्वक कार्य करना होगा।

लक्ष्य व धर्म को लेकर जनता के बीच जाएं : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबी का उन्मूलन पार्टी का लक्ष्य है और सेवा ही पार्टी का धर्म है। लक्ष्य और धर्म को लेकर जनता के बीच जाना है। जनता व किसानों के बीच जाकर बताना है कि किसानों के नाम पर जो आंदोलन चल रहा है। वह किसान आंदोलन नहीं है, वह चुनाव आंदोलन है। इसके पीछे किसान विरोधी शक्तियां लगी हुई हैं। भाजपा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता, लेकिन हमें अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहना होगा।


जिला स्तर पर होगी मीडिया कार्यशाला
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि जिला स्तर पर मीडिया कार्यशालाएं आयोजित कर प्रदेश से लेकर जिला व मंडल स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने प्रदेश से मंडल स्तर तक मीडिया विभाग के गठन की जानकारी दी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य डॉ. सैय्यद जफर इस्लाम, केके शर्मा ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed