फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medals showered on meritorious students in the medical field

Lucknow News: चिकित्सा क्षेत्र के मेधावियों पर बरसे पदक

Tue, 16 Jun 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Medals showered on meritorious students in the medical field
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का तीसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। इसमें 340 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई, जबकि विभिन्न श्रेणियों में 26 छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

एमबीबीएस-2020 बैच के मेधावियों पर पदकों की बारिश हुई। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा लगातार प्रगति कर रही है और युवा डॉक्टर समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि अब उनके सामने वास्तविक जीवन की चुनौतियां होंगी, जहां मरीजों की उम्मीद, चिंता और भरोसा उनसे जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि उपचार की असली सफलता किसी रिपोर्ट में नहीं, बल्कि मरीज को मिली राहत में दिखाई देती है। मुख्य अतिथि प्रो. वेदप्रकाश मिश्रा ने भी मार्गदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ है।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने संस्थान में 300 से अधिक रोबोटिक सर्जरी, ग्रीन ओपीडी और बेडसाइड दवा वितरण जैसी पहलों की सराहना की। साथ ही आरएमएल में चिह्नित कमियों को प्राथमिकता पर दूर करने, छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा को मिला प्रतिष्ठित चांसलर मेडल

एमबीबीएस-2020 बैच की छात्रा आकांक्षा जैन को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड अंडरग्रेजुएट छात्रा के रूप में चांसलर मेडल दिया गया। हरियाणा के फरीदाबाद की आकांक्षा ने पढ़ाई, शोध, खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता रमन जैन और मां आशू जैन को दिया।

हरमन बने सर्वश्रेष्ठ एमबीबीएस स्नातक

बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके के हर्मन सिंह को डायरेक्टर मेडल से नवाजा गया। यह सम्मान एमबीबीएस की तीनों प्रोफेशनल परीक्षाओं में सर्वाधिक कुल अंक प्राप्त करने पर दिया जाता है। किसान परिवार से आने वाले हरमन ने कहा कि अपने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी ने उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।

-----------

वैष्णवी ने अपने नाम किए दो गोल्ड मेडल

बस्ती की वैष्णवी श्रीवास्तव ने एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-2 में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल और पीडियाट्रिक्स विषय पदक अपने नाम किया। उनके पिता दिलीप कुमार श्रीवास्तव प्राइवेट शिक्षक हैं। वैष्णवी आगे पीजी की तैयारी करेंगी। उन्हें चिकित्सा परास्नातक में एमडी मेडिसिन में रुचि है।

-----------

दीक्षा को मनोचिकित्सा में करना है नाम

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की दीक्षा सलूजा को फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-1 में प्रथम स्थान के लिए गोल्ड मेडल दिया गया। पिता राजेश कुमार सलूजा और माता मधु सलूजा उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूल में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। दीक्षा सलूजा ने बताया कि उन्हें पीजी में साइकेट्री में रुचि है। सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया।

इन विद्यार्थियों ने भी बढ़ाया मान

एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन के छात्र अरविंद एन और एमडी एनेस्थीसियोलॉजी की डॉ. शुभी शुक्ला को स्वर्ण पदक दिए गए। बीएससी नर्सिंग की छात्रा शिखा वर्मा को यूनिवर्सिटी मेडल मिला। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में अवंतिका ठाकुर (जनरल सर्जरी), दीपक कुमार (जनरल मेडिसिन), सृष्टि गोयल (स्त्री एवं प्रसूति रोग), अधृत शुक्ला (फोरेंसिक मेडिसिन), सिद्धांत गर्ग (नेत्र रोग), शिवांश श्रीनेत (ईएनटी) और काजल फेरवानी (कम्युनिटी मेडिसिन) शामिल रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed