फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Measles outbreak in Kodiya village, five victims

Lucknow News: कोदिया गांव में खसरे का प्रकोप, पांच पीड़ित

Sat, 27 Jul 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Measles outbreak in Kodiya village, five victims
कोदिया गांव में खसरे का प्रकोप, पांच पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदिया में खसरे की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच लोग पीड़ित हैं। सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ितों का इलाज कर रही है। ग्रामीण बीमारी का कारण गांव की बदहाल सफाई-व्यवस्था बता रहे हैं।
जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम लालबोझा दर्वेश के मजरा कोदिया गांव की सफाई-व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व हैंडपंपों के आसपास व्याप्त गंदगी संक्रामक रोग का खतरा बढ़ा रही है। गांव निवासी अर्जुन यादव (14) पुत्र राजेश यादव सहित एक ही परिवार की सुनीता देवी (25) पत्नी धनीराम, राजकुमारी (21) पत्नी दिलीप कुमार, पल्लवी (13) पुत्री कृष्णपाल, कृष्ण पाल (30) पुत्र शंभू दयाल खसरे से पीड़ित है। इसकी शिकायत आशा संगिनी पुष्पा की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा के प्रभारी डाॅ. सुमन बाबू थापा से की गई थी। जिस पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ितों का इलाज कर रही है।
विज्ञापन


पीएचसी में बाहर से लिखी जा रही दवा
जमुनहा। जमुनहा क्षेत्र के ज्यादातर गांव बाढ़ प्रभावित रहे हैं। इससे जमुनहा, मल्हीपुर व वीरगंज बाजार भी अछूता नहीं है। इसके बावजूद पीएचसी पर कई आवश्यक दवाएं न होने से मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी मल्हीपुर में इलाज कराने आईं माया देवी (60) के शरीर पर दाने निकले थे। जिन्हें बाहर की दवा लिखी गई। यही हाल पेट व बदन दर्द का इलाज कराने आई पूजा देवी (11), मियादी बुखार का इलाज कराने आई अनीता (40) का भी था। जिन्हें बाहर से दवा लिखी गई थी। यहां अस्पताल के चारों तरफ गंदगी देखने को मिली। इससे अस्पताल परिसर ही नहीं हैंडपंप भी अछूता नहीं है। सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डाॅ. अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल में दवा की कमी नहीं है। किन वजहों से बाहर की दवा लिखी, जांच कराई जाएगी। रही बात गंदगी की तो अस्पताल की नियमित सफाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed