{"_id":"6717816fbed186f77d0042d7","slug":"mdhyamik-shikshak-sangh-will-start-movement-from-december-2-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे माध्यमिक शिक्षक, पुरानी पेंशन सहित 18 मांगे रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे माध्यमिक शिक्षक, पुरानी पेंशन सहित 18 मांगे रखीं
Tue, 22 Oct 2024 04:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:54 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षक संघ ने लखनऊ में प्रदर्शन करते हुए अपनी 18 मांगें रखी और कहा कि अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने किया धरना-प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो 2 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
संगठन के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन देने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) समाप्त करने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सेवा स्थाई करने, पहले से कार्यरत शिक्षकों को कार्यरत रखते हुए वेतन देने, माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय नीति 2020 के अनुसार छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों के समायोजन आदि मांगों पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम 2 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन