फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mba exam starts in lucknow university from 3rd january

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज से शुरू होंगी एमबीए की परीक्षाएं, चार से एमपीए की परीक्षा

Mon, 03 Jan 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
mba exam starts in lucknow university from 3rd january
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं ने गति पकड़ना शुरू कर दिया है। लॉ व इंजीनियरिंग के बाद सोमवार तीन जनवरी से पुराने परिसर में संचालित एमबीए सीबीसीएस तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लुंबा) की ओर से चलने वाले इस कोर्स की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि इसकी परीक्षा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में ही आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक होगी। पहले दिन एमबीए सीसी 301, इनोवोशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी। इसमें 150 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं 05 जनवरी को बिजनेस एनालिटिक्स, छह को इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कम्यूनिकेशन, फाइनेंशियल सिस्टम एंड इंस्टीट्यूशंस, आर्गेनाइजेशनल चेंज एंड डेवलपमेंट, एक्सपोर्ट इंपोर्ट प्रोसीजर एंड डाक्यूमेंटेशन की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 13 जनवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार जनवरी से विश्वविद्यालय राष्ट्रीय कथक संस्थान में संचालित मास्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट (एमपीए) तीसरे सेमेस्टर और बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट (बीपीए) तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए कला एवं शिल्प महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनकी लिखित परीक्षा सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से फिर शुरू होंगी कक्षाएं
लविवि व सहयुक्त कॉलेजों में 25 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जबकि परीक्षाएं पूर्व की भांति जारी थीं। इस क्रम में अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार से फिर से विश्वविद्यालय में पूर्व की भांति कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed