{"_id":"64e8e4b2522d0a9c660c1a35","slug":"mayor-said-welcome-gate-will-be-built-in-jhulelal-vatika-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर बोलीं: झूलेलाल वाटिका में बनेगा स्वागत द्वार, लगेगी भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर बोलीं: झूलेलाल वाटिका में बनेगा स्वागत द्वार, लगेगी भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति
Fri, 25 Aug 2023 10:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:58 PM IST
सार
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान झूले लाल जी के चालीहा महोत्सव के समापन पर मैं पूरे सिंधी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां देती हूँ।
विज्ञापन
मेयर लखनऊ फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान झूले लाल जी का चालीहा शुक्रवार को गोमती नदी के किनारे झूले लाल वाटिका में बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल शामिल हुईं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान झूले लाल जी के चालीहा महोत्सव के समापन पर मैं पूरे सिंधी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां देती हूँ। सिंधी समाज ने हमेशा ही अपनी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है । बटवारे के समय सिंध जो अब पाकिस्तान में हैं से आने के बाद छोटे छोटे काम करके अपने परिवार को पालते हुए आज हर व्यापार में सफल आयाम पाया हैं और देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम के पिछले कार्यकाल में झूले लाल वाटिका में भगवान झूलेलाल द्वार और वाटिका में भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति स्थापित करने के निर्देश और सदन में पास किया गया था जिस कार्य को अभी तक नहीं किया जा सका है। इसे जल्द पूरा किया जाएगा। सिंधी समाज ने इसे जल्द पूरा करवाने की मांग भी उनके समक्ष प्रस्तुत की है।
विज्ञापन
इसके पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, प्रवक्ता अशोक मोतियानी, महामंत्री रतन मेघानी, सतेन्द्र भगवानी, सुरेश छबलानी, तरुण संगवानी, मुरली धर आहूजा ने अपने संबोधन में कहा की जब नगर निगम से पैसा पास हो चुका तो काम में देरी क्यों हो रही है इससे जल्द से जल्द शुरू किया जाना चहिए।