फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor and chairman to take oath today in Lucknow.

आज शपथ लेगी शहरों की सरकार, कल लखनऊ में सम्बोधित करेंगे सीएम योगी

Tue, 12 Dec 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
 Mayor and chairman to take oath today in Lucknow.
सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के 652 नगर निकायों के लिए चुने गए मेयर, चैयरमैन और सभासद मंगलवार को शपथ लेंगे। सभी निकायों में शपथग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर की सरकार के तौर पर शपथ लेने के बाद सभी मेयर व चैयरमैन लखनऊ आएंगे। जहां 13 दिसंबर को सरकार की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सभी नगर निकाय अपने स्तर पर करेंगे। नगर निगमों के मेयर को शपथ वहां के मंडलायुक्त दिलाएंगे, जबकि चेयरमैनों को उस जिले के डीएम या उनके द्वारा नामित एडीएम या एसडीएम शपथ दिलाएंगे। इसी कड़ी में पहली बार 13 दिसंबर को लखनऊ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


जिसमें सिर्फ मेयर और चेयरमैनों को बुलाया गया है। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव निर्वाचित मेयरों व चेयरमैनों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना समेत नगर विकास के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में नवनिर्वाचित मेयर व चेयरमैनों के अलावा नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को भी बुलाया गया है। इस अवसर मुख्यमंत्री भी उन्हें एक सफल जनप्रतिनिधि बनने का ‘मंत्र’ देंगे। कार्यशाला गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी।

मेयरों के शपथ ग्रहण में रहेंगे ‌डिप्टी सीएम केशव और दिनेश

 Mayor and chairman to take oath today in Lucknow.
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

भाजपा ने नगरीय निकायों के निर्वाचित मेयरों व अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ के साथ ही मुरादाबाद व आगरा के मेयरों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

दूसरे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद व बरेली नगर निगमों के शपथ ग्रहण में उपस्थित रहेंगे। नए नगर निगमों में अयोध्या में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मथुरा-वृंदावन में श्रीकांत शर्मा, सहारनपुर में चौधरी भूपेन्द्र सिंह और फिरोजाबाद में एसपी सिंह बघेल को भेजा जा रहा है।

निकाय चुनावों में भाजपा के 16 में से 14 मेयर, 198 में 70 नगर पालिका अध्यक्ष और 438 में से 100 नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा ने इन चुनावों में पूरी ताकत झोंकी थी। मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही सभी मंत्री, पार्टी पदाधिकारी व प्रमुख नेता चुनाव में जुटे थे।

भाजपा ने अब अपने जीते हुए सभी नगर निगमों और प्रमुख नगर पालिकाओं में मंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों व प्रमुख नेताओं की ड्यूटी लगाई है। नगर निगमों के मेयरों व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ में उप मुख्यमंत्री डॉ, दिनेश शर्मा, मंत्री सुरेश खन्ना, राजेश अग्रवाल व आशुतोष टंडन उपस्थित रहेंगे।

ये मंत्री यहां रहेंगे मौजूद

 Mayor and chairman to take oath today in Lucknow.

बरेली नगर निगम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कानपुर नगर निगम में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना एवं सत्यदेव पचौरी, इलाहाबाद में केशव मौर्य तथा मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, वाराणसी में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, गाजियाबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी एव केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, गोरखपुर में केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, मुरादाबाद में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, आगरा में भी डॉ. दिनेश शर्मा एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया मौजूद रहेंगे।

अयोध्या में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, झांसी में मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, सहारनपुर में मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मथुरा में मंत्री श्रीकान्त शर्मा तथा फिरोजाबाद में मंत्री एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed