फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati will start public meet from 3 april

सूबे में कल से शुरू होगी माया की चुनावी गर्जना

Wed, 02 Apr 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Apr 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
mayawati will start public meet from 3 april

बसपा सुप्रीमो मायावती तीन अप्रैल को बिजनौर से प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगी।

विज्ञापन


उनकी रोज दो जनसभाएं प्रस्तावित हैं। मायावती इस समय दूसरे राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर रही हैं। मायावती तीन अप्रैल को पहली जनसभा बिजनौर में करेंगी।

वह वहां बिजनौर व नगीना लोकसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगी। उसी दिन दूसरी जनसभा अलीगढ़ में होगी। इसमें हाथरस लोकसभा क्षेत्र के कुछ हिस्से से लोगों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पहली बार मायावती सीधे चुनाव अभियान में मुजफ्फरनगर पहुंचेंगी।

चार अप्रैल को वहां उनकी जनसभा तय हुई है। इस जनसभा में कैराना लोकसभा क्षेत्र से भी लोग पहुंचेंगे। इसी दिन दूसरी जनसभा सहारनपुर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अप्रैल को गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र की जनसभा सिकंदराबाद में होगी। इसी दिन दूसरी जनसभा बागपत व गाजियाबाद के लिए तय हुई है।

छह अप्रैल को पहली जनसभा मेरठ व दूसरी बागपत में तय है। सात से नौ अप्रैल तक उनके दूसरे राज्यों के प्रचार अभियान पर रहने की संभावना है। नौ अप्रैल को वह पहली जनसभा लखीमपुर खीरी में करेंगी और दूसरी हरदोई में।


राजभर का कार्यक्रम तय

प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर का दस अप्रैल तक चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है। वह दो अप्रैल को अंबेडकरनगर, तीन को श्रावस्ती-बलरामपुर, चार को लालगंज, पांच को आजमगढ़, छह को शाहजहांपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed