{"_id":"643f7d737300199df90524d2","slug":"mayawati-will-not-campaign-in-nikay-chunav-2023-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में प्रचार से दूर रहेंगी मायावती, किसी भी जिले में नहीं करेंगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में प्रचार से दूर रहेंगी मायावती, किसी भी जिले में नहीं करेंगी रैली
Wed, 19 Apr 2023 01:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:07 PM IST
सार
UP Nagar Nikay Chunav 2023: बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी के निकाय चुनाव में प्रचार से दूर रहेंगी। उन्होंने महापौर पद के लिए 60 प्रतिशत टिकट मुस्लिम प्रत्याशियों को दिए हैं। प्रचार की पूरी जिम्मेदारी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पर है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान से बसपा सुप्रीमो मायावती दूर ही रहेंगी। माना जा रहा है कि वह किसी भी जिले में रैली नहीं करेंगी। इस बार पूरी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और कोआर्डिनेटरों की रहेगी। वैसे भी बसपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा है, क्योंकि वह पहला चुनाव करा रहे हैं। दूसरा, इसी से लोकसभा चुनाव में बसपा का भविष्य भी तय होगा।
विज्ञापन
पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। वहीं, दूसरे चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं। पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। बसपा ने महापौर पद पर 60 प्रतिशत मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बसपा मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे ही इस मैदान में है। अब चुनाव के लिए प्रचारक भी तय होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैं अभी मरा नहीं हूं: अतीक ने बिल्डर से कहा था- मुझसे जेल में आकर मिलो, आखिरी बार समझा रहा हूं, हिसाब कर दो...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - काशी की सीट खास, कसौटी पर बड़ों की साख; इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, सबकी निगाहें टिकी
बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव में केवल मार्गदर्शन करेंगी और अपने यहां वार रूम बनाकर मॉनिटरिंग करेंगी। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी शायद ही किसी रैली में शामिल होंगे। दरअसल मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर में सम्मेलन किए थे, पर उसका अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था। इस बार कोऑर्डिनेटरों के सहारे ही चुनाव प्रचार का काम चलेगा।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के लिए यह चुनाव चुनौती है। इस चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का रिहर्सल कहा जा रहा है। इसका परिणाम बताएगा कि किस पार्टी की तैयारी कैसी है। ऐसे में बसपा प्रदेश अध्यक्ष लगातार पहले चरण के लिए सभी उम्मीदवारों के संपर्क में हैं। खास तौर पर नगर निगमों में ज्यादा फोकस है।