मायावती का मुलायम पर हमला: अपने काम के लिए परिवार के एक सदस्य को भाजपा में भेजा, अखिलेश को माफ नहीं करेंगे लोग
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि बसपा नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भाजपा से मिले हुए हैं और अब अपने काम के लिए अपने परिवार के एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी एक दूसरे खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहीं हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से बसपा नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खुलकर मिले हैं। उन्होंने 2017 में हुए शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश को आशीर्वाद भी दिलाया और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया। यह जगजाहिर है।
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में अंबेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे जिसने अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों के नाम बदल दिए। यह अति निंदनीय और शर्मनाक है।
1. यू.पी. में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे, जिसने, अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिये है। जो अति निन्दनीय व शर्मनाक भी है।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2022
2. बीजेपी से, बी.एस.पी. नहीं बल्कि सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह खुलकर मिले है जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में, श्री अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2022
योगी सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण 25 मार्च को होना है। यह पहली बार होने जा रहा है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण में 40 से ज्यादा मंत्री शपथ लेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.