फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati targets BJP government on 11th death anniversary of kanshiram.

पांचवी बार बसपा की सरकार न बन पाने से हर हाथ को काम की नीति अधूरी: मायावती

Tue, 10 Oct 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Oct 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
mayawati targets BJP government on 11th death anniversary of kanshiram.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा समर्थकों ने पार्टी संस्थापक कांशीराम को उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली स्थित बहुजन प्रेरणा केंद्र में श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा,प्रदेश में बसपा की पांचवी बार सरकार न बनने से हर हाथ को काम देने की उनकी नीति को भारी आघात पहुंच रहा है। पूरे देश में भाजपा को सत्ता का मौका देने वाली जनता उसकी पूंजीवादी नीतियों व बढ़ती महंगाई से पछता रही है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से हर वर्ग पीड़ित है। अपने विरोधियों को फंसाने में सरकारी मशीनरी का प्रयोग चरम पर है। उन्होंने बसपा शासनकाल में कांशीराम की याद में किए गए कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर लखनऊ में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में बसपा समर्थक जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि के लिए जुटे। यहां राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, कोऑर्डिनेटर राम कुमार कुरील, पूर्व एमएलसी गोपाल नारायण मिश्र, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व नकुल दुबे, युवा नेता परेश मिश्र व इंतिजार आब्दी बाबी सहित काफी संख्या में बसपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इसके अलावा 17 मंडलों में गोष्ठियों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed