{"_id":"63ade09837f8ed639348cee5","slug":"mayawati-targeted-the-opposition-regarding-reservation-bjp-also-followed-the-path-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आरक्षण को लेकर मायावती ने साधा विपक्षियों पर निशाना, भाजपा भी अब कांग्रेस की राह पर चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आरक्षण को लेकर मायावती ने साधा विपक्षियों पर निशाना, भाजपा भी अब कांग्रेस की राह पर चली
Fri, 30 Dec 2022 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Dec 2022 12:16 AM IST
सार
मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में पिछड़ों के आरक्षण संबंधी मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया था। वहीं एससी और एसटी आरक्षण को भी निष्प्रभावी बना दिया था। सपा सरकार ने भी खासकर अति पिछड़ों को पूरा हक नहीं दिया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी अब कांग्रेस के ही पदचिह्नों पर चल पड़ी है, जो चिंतनीय है।
इन सभी वर्गों के लोगों को इनसे सावधान रहना होगा। मायावती ने कहा कि बसपा ने इन सभी वर्गों के साथ न्याय किया। अब आरक्षण पर बड़ी-बड़ी बातें करने से सपा व अन्य पार्टियों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में पिछड़ों के आरक्षण संबंधी मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया था। वहीं एससी और एसटी आरक्षण को भी निष्प्रभावी बना दिया था। सपा सरकार ने भी खासकर अति पिछड़ों को पूरा हक नहीं दिया। एससी और एसटी का पदोन्नति में आरक्षण खत्म कर दिया। इतना ही नहीं, संबंधित बिल को सपा ने संसद में फाड़ दिया और पास नहीं होने दिया।
विज्ञापन
इन सभी वर्गों के लोगों को इनसे सावधान रहना होगा। मायावती ने कहा कि बसपा ने इन सभी वर्गों के साथ न्याय किया। अब आरक्षण पर बड़ी-बड़ी बातें करने से सपा व अन्य पार्टियों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन