{"_id":"64745af764902bdc4d08fe0d","slug":"mayawati-supports-wrestling-players-protesting-for-justice-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आईं मायावती, कहा- बेटियों को न्याय देने के लिए केंद्र आगे आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आईं मायावती, कहा- बेटियों को न्याय देने के लिए केंद्र आगे आए
Mon, 29 May 2023 01:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 May 2023 01:28 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें न्याय देने के लिए आगे आने की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने न्याय के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्व कुश्ती में भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय बेटियां कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख पर शोषण का आरोप लगा रही हैं।
उनके गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।
विश्व कुश्ती में भारत का नाम रौशन करके गौरवपूर्ण स्थान पाने वाली भारतीय बेटियाँ कुश्ती फेडरेशन आफ इण्डिया के प्रमुख पर शोषण के गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग को लेकर आन्दोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) May 29, 2023
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को रविवार को पुलिस ने जबरन हटा दिया और उनके तंबू भी उखाड़ दिए।
प्रदर्शन कर रही महिला खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर शोषण का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन