{"_id":"29846f2b5a7de44819adf207e22638e8","slug":"mayawati-speaks-over-vidhan-sabha-election-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नतीजों के बाद मोदी के लिए क्या बोलीं मायावती?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव नतीजों के बाद मोदी के लिए क्या बोलीं मायावती?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Oct 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में अपेक्षा के हिसाब से प्रदर्शन न करने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को फिर यूपी, उत्तराखंड के पार्टी नेताओं को तलब किया।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिहाज से सर्वसमाज में बड़े पैमाने पर जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया। बसपा अध्यक्ष ने पार्टी जनाधार के विस्तार में सर्वसमाज को जोड़ने की रणनीति बताई।
विज्ञापन
बैठक के बाद महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मायावती ने प्रतिक्रिया जारी की। बसपा की असफलता के लिए इन दोनों राज्यों की जनता की मानसिकता को वजह बताया।
विज्ञापन
कहा, जनता ने लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार को हटाने के लिए एनडीए को वोट दिया। अब यह सोचकर भाजपा/एनडीए को वोट दिया कि मोदी सरकार को अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं।
मायावती ने कहा, हरियाणा व महाराष्ट्र के लोग मोदी के इस बहकावे में भी आ गए कि कांग्रेस के मुकाबले उनके प्रदर्शन को इतने कम समय में न आंका जाए।
इसका भी भाजपा को फायदा मिला। यह भी संभव है कि आने वाले समय में जहां भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां भी भाजपा अपने इस तर्क से लोगों को बरगलाने में थोड़ी सफल भी हो जाए।