{"_id":"66697386e4089f3f770be0f3","slug":"mayawati-speaks-on-terrorist-attack-in-jammu-and-kashmir-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: मायावती बोलीं- सख्त कदम उठा रही सरकार, इसकी आड़ में राजनीति न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: मायावती बोलीं- सख्त कदम उठा रही सरकार, इसकी आड़ में राजनीति न करें
Wed, 12 Jun 2024 03:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:38 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए कहा कि जम्मू में हुए आतंकी हमले की आड़ में राजनीति न करें। उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के लिए सुरक्षाकर्मियों व सरकार की सराहना की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमलों पर सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सहराहना की है साथ ही विपक्ष को नसीहत दी है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी हाल ही में जो आतंकी वारदातें हुई हैं। जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है अर्थात हमला किया गया है। यह अति दुःखद व निन्दनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी तत्वों को ढेर करने के लिए, सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं यह सराहनीय है। बसपा इसका समर्थन करती है लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
1.जम्मू/कश्मीर में, अभी हाल ही में, जो आतंकी वारदातें हुई हैं। जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है। अर्थात् हमला किया गया है। यह अति दुःखद व निन्दनीय है।
— Mayawati (@Mayawati) June 12, 2024
2.तथा ऐसे आतंकी तत्वों को ढे़र करने के लिए, सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं, यह सराहनीय है। बी.एस.पी. इसका समर्थन करती है। लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नही।
— Mayawati (@Mayawati) June 12, 2024
बता दें कि रविवार रात को जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने एक बस पर हमला कर दिया था। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए थे।
वहीं, जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के गांव सैडा सोहल में बुधवार दूसरे दिन फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया है। पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की हुई है। तलाशी अभियान चल रहा है। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने यह जानकारी दी है।
एडजीपी ने कहा कि हीरानगर में हुई मुठभेड़ में बहादुर जवानों ने दोनों आतंकी मार गिराए हैं। हालांकि ऑपरेशन अभी चल रहा है। इलाके में किसी अन्य आतंकी के छिपे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।