फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks on Gaza war.

गाजा युद्ध पर मायावती का बयान: बोलीं- विनाशकारी साबित होगा नया युद्ध, पीएम मोदी के बयान का किया जिक्र

Thu, 19 Oct 2023 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गाजा युद्ध को लेकर कहा कि कोई भी नया युद्ध मानवता के लिए विनाशकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी भारत को अपना पूर्व रवैया बनाए रखना चाहिए।

विज्ञापन
Mayawati speaks on Gaza war.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इजरायल-हमास युद्ध पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने जब यह कहा कि ''दिस इज नॉट एन इरा ऑफ वार'' अर्थात आज का युग युद्ध का नहीं है, तो इसकी प्रशंसा पश्चिमी नेताओं ने खूब की। अब गाजा युद्ध को लेकर भी भारत को अपने इस स्टैंड पर ऐसी मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, एक महीने में दूसरी वारदात से सनसनी, बंद मिला सीसीटीवी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपावली का तोहफा: यूपी के 1.54 करोड़ लोगों को भेजे जाएंगे 660 रुपये, कैबिनेट से जल्द पास होगा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी अपने बयान में बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि युद्ध दुनिया में कहीं भी हो, आज वैश्विक दुनिया में अधिकतर देशों की अर्थव्यवस्था एक-दूसरे पर काफी हद तक जुड़ी एवं निर्भर है। यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है व दुनिया इससे प्रभावित है। इसीलिए विश्व में कहीं भी नया युद्ध मानवता के लिए कितना विनाशकारी साबित होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। भारत अपनी आजादी के बाद से ही विश्व में शांति, सौहार्द, स्वतंत्रता तथा नस्लभेद के विरुद्ध अति गंभीर व सक्रिय रहा है। जिसकी प्रेरणा और शक्ति उसे उसके समतामूलक एवं मानवतावादी संविधान से मिली है। दुनिया में भारत की यह पहचान बनी रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed