मायावती का केंद्र पर हमला: कहा- ऑक्सीजन की कमी से मौतें न होने का दावा दुर्भाग्यपूर्ण
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ऐसे मिथ्या बयानों से जनता में केंद्र के प्रति अविश्वास भी पैदा हो रहा है कि आगे कोरोना की तीसरी लहर अगर आई तो क्या होगा? जबकि केन्द्र एवं राज्य सरकारों की भी प्राथमिकता व उत्तरदायित्व जनता के प्रति शत-प्रतिशत होना चाहिए।
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह दावा करना कि ऑक्सीजन की कमी से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक भी मौत नहीं हुई है। यह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरी लहर के दौरान देश में जो अफरातफरी मची वो किसी से छिपी हुई नहीं है। केंद्र सरकार को इस दौरान विदेशों से भी मदद लेनी पड़ी फिर भी ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं होने का दावा करना अति दुर्भाग्यपूर्ण व अति-दुःखद है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मिथ्या बयानों से जनता में केंद्र के प्रति अविश्वास भी पैदा हो रहा है कि आगे कोरोना की तीसरी लहर अगर आई तो क्या होगा? जबकि केंद्र एवं राज्य सरकारों की भी प्राथमिकता व उत्तरदायित्व जनता के प्रति शत-प्रतिशत होना चाहिए।
2.ऐसे मिथ्या बयानों से जनता में केन्द्र के प्रति अविश्वास भी पैदा हो रहा है कि आगे कोरोना की तीसरी लहर अगर आई तो क्या होगा? जबकि केन्द्र एवं राज्य सरकारों की भी प्राथमिकता व उत्तरदायित्व जनता के प्रति शत-प्रतिशत होना चाहिए व राजनैतिक एंव सरकारी स्वार्थ के प्रति कम।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) July 22, 2021
बता दें कि केंद्र सरकार ने संसद में कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी देखी जा रही है।