फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speaks against narendra modi

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर माया ने निकाला मोदी पर गुस्सा

Sun, 06 Dec 2015 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Dec 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
mayawati speaks against narendra modi

बाबा साहब अम्बेडकर और उनके अनुयाइयों के प्रति वर्तमान की एनडीए सरकार और केंद्र सरकार का रवैया भी कांग्रेस पार्टी की तरह दिखावटी और छलावा भरा है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार ने भी कोई ठोस काम न करके कोरी बयानबाजी की है। ये बातें बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर कहीं। मायावती ने दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का 60वां परिनिर्वाण दिवस राजधानी लखनऊ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर मनाया गया। इस मौके पर बीएसपी के कार्यकर्ता जुटे और उन्होंने डॉ अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एक बयान जारी करके बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि एक ओर भारतीय संसद बाबा साहब का सम्मान करता है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के मंत्री दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और खासकर बाबा साहब के अनुयाइयों को अपमानित करने पर आमादा दिखाई देते हैं।

केंद्र के मंत्री हैं बेकाबू

mayawati speaks against narendra modi

उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी अपने भाषण से लोगों को आक्रोशित और उत्तेजित करते हैं जब‌क‌ि उनकी कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है।

डॉ भीमराव के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी केंद्र सरकार आई है जिसके मंत्री इतने बेकाबू नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री गैरजिम्मेदाराना और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।

मायावती ने ये बात भी कही कि साम्प्रदा‌यिक तत्वों ने बाबा साहब के परिनिर्वाण के दिन बाबरी मस्जिद का विध्वंस करके अपनी घोर धर्म‌निरपेक्षता विरोधी मानसिकता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed