बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर माया ने निकाला मोदी पर गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहब अम्बेडकर और उनके अनुयाइयों के प्रति वर्तमान की एनडीए सरकार और केंद्र सरकार का रवैया भी कांग्रेस पार्टी की तरह दिखावटी और छलावा भरा है।
भाजपा सरकार ने भी कोई ठोस काम न करके कोरी बयानबाजी की है। ये बातें बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर कहीं। मायावती ने दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का 60वां परिनिर्वाण दिवस राजधानी लखनऊ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर मनाया गया। इस मौके पर बीएसपी के कार्यकर्ता जुटे और उन्होंने डॉ अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर एक बयान जारी करके बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि एक ओर भारतीय संसद बाबा साहब का सम्मान करता है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के मंत्री दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और खासकर बाबा साहब के अनुयाइयों को अपमानित करने पर आमादा दिखाई देते हैं।
केंद्र के मंत्री हैं बेकाबू
उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी अपने भाषण से लोगों को आक्रोशित और उत्तेजित करते हैं जबकि उनकी कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है।
डॉ भीमराव के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी केंद्र सरकार आई है जिसके मंत्री इतने बेकाबू नजर आते हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्री गैरजिम्मेदाराना और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।
मायावती ने ये बात भी कही कि साम्प्रदायिक तत्वों ने बाबा साहब के परिनिर्वाण के दिन बाबरी मस्जिद का विध्वंस करके अपनी घोर धर्मनिरपेक्षता विरोधी मानसिकता