फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speak against samajwadi party and bjp

'जनता त्रस्त यूपी सरकार फेमिली शो में मस्त'

Tue, 05 Jan 2016 01:39 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
mayawati speak against samajwadi party and bjp

मायावती सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर जोनल को-आर्डिनेटरों से मुखातिब थीं। इस मौके पर उन्होंने अपने जन्मदिन को मनाने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और सपा सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस सरकार का जनहित, अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था से कोई वास्ता नहीं है। नतीजा ये है कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अच्छे व ईमानदार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार आपराधिक व अराजक तत्वों का कोपभाजन हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिलों, ब्लॉकों व तहसीलों में जाति विशेष के ऐसे भ्रष्ट आचरण वाले लोगों को तैनात कर दिया गया है जो अपने वरिष्ठ अधिकारियों की भी नहीं सुनते हैं।

दूसरी ओर सरकार के नेतागण नुमाईशी तौर पर साइकिल चलाने और परिवार को प्रोमोट करने वाले फैमिली शो (सैफई महोत्सव) में व्यस्त हैं।

भारत की सीमाएं पहले की तरह असुरक्षित

mayawati speak against samajwadi party and bjp

उन्होंने केंद्र की पाकिस्तान से जुड़ी नीति को लचर बताया और कहा, नरेंद्र मोदी सरकार की पाकिस्तान से जुड़ी विदेश नीति काफी लचर व अस्थिरता का शिकार नजर आती है।

यही वजह है कि भारत-पाक की सीमाओं पर हालात बेहतर न होकर पहले की तरह ही असुरक्षित बने हुए हैं।

मायावती ने कहा कि केन्द्र में नई सरकार बनने के बाद भाजपा के नेता व मंत्रियों की बयानबाजी से लगा था कि भाजपा के शासनकाल में खासकर पाकिस्तान के संबंध में भारत की नीति में बदलाव आएगा। लेकिन मोदी शासनकाल में भी पाकिस्तान से जुड़ी कोई भी नीति प्रभावी होती नजर नहीं आ रही है।

पहली बार की, डीजीपी की तारीफ

mayawati speak against samajwadi party and bjp

जावीद अहमद सपा सरकार के पहले ऐसे डीजीपी हैं जिनकी मायावती ने तारीफ की है। मगर, इस बहाने उन्होंने सपा पर ताना भी मारा है।

मायावती ने कहा कि प्रदेश के नए डीजीपी का कॅरिअर रिकार्ड एक योग्य, कर्मठ व ईमानदार अफ सर का रहा है। मगर, असल समस्या यह है कि सपा सरकार में इस तरह के कर्तव्यनिष्ठ आईएएस, आईपीएस व अन्य अधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक काम करने ही नहीं दिया जाता है।

संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही सरकार

मायावती ने कहा कि उच्च सरकारी आयोगों में भी ऐसी नियुक्तियां की गईं जो अत्यंत विवादित रहीं।

उच्च न्यायालय को दखल देकर वैसी नियुक्तियों को रद्द करना पड़ा और फिर अपने आदेश को लागू कराने में समय लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह काले कारनामें वाली सरकार साबित हो रही है।

विज्ञापन

अयोध्या मामले में भाजपा पर कालाधब्बा

mayawati speak against samajwadi party and bjp

मायावती ने मुसलमानों पर डोरे डालने वाले अंदाज में भाजपा पर हमला बोला।

मायावती ने कहा कि भाजपा नेताओं परसुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाकर अयोध्या में मनमानी करने का काला धब्बा लगा हुआ है।

साथ ही उसके रवैये से सूबे का सांप्रदायिक माहौल भी लगातार खराब होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर सपा सरकार इन चिंताओं से मुक्त नजर आ रही है। यह सपा-भाजपा की आपसी मिलीभगत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed