{"_id":"66c0743d7c3590b274028945","slug":"mayawati-sepaks-on-kolkata-rape-and-murder-case-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Rape case: मायावती का बंगाल सरकार पर हमला, कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kolkata Rape case: मायावती का बंगाल सरकार पर हमला, कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी
Sat, 17 Aug 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:28 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोलकाता दुष्कर्म व हत्याकांड को लेकर बंगाल की तृणमूल सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले को धार्मिक रंग दिया जा रहा है जबकि असली दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को कहा कि बंगाल में लेडी डाक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर की जघन्य वारदात से पूरा देश चिन्तित व आक्रोशित है फिर भी तृणमूल कांग्रेस सरकार अपने बचाव में इसे धार्मिक व राजनैतिक रंग देने में लगी है। वहीं विपक्ष भी इस मामले में कम नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिन्ता जरूरी है। मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप आदि को त्याग कर असली दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा। पीड़ित परिवार ने मुआवजा नहीं लेने व न्याय की बात कही है। उनकी पीड़ा व घटना को लेकर इंसाफ के तकाजे पर सभी को गंभीर होने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव बोले- कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य, मायावती ने सरकार पर उठाए सवाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती : माले ने जारी किया बयान, कहा- साबित हुआ योगी सरकार का आरक्षण घोटाला
इस घटना को लेकर डाक्टरों व मेडिकल छात्रों का आन्दोलन भी अपनी जगह सही है जिसका समर्थन भी है लेकिन इस दौरान गरीब मरीजों के इलाज की तरफ भी जरूर ध्यान दिया जाए तो यह उचित होगा साथ ही सरकार अस्पतालों व डाक्टरों की भी सुरक्षा व सम्मान का विशेष ध्यान रखे।