{"_id":"635a68906511404e5d2988c1","slug":"mayawati-says-why-any-dalit-could-not-become-the-pm-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती ने अब तक किसी दलित के भारत का पीएम न बन पाने पर उठाए सवाल, कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती ने अब तक किसी दलित के भारत का पीएम न बन पाने पर उठाए सवाल, कांग्रेस पर साधा निशाना
Thu, 27 Oct 2022 04:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:46 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि भारत में दलितों के राजनीतिक हक व इंसाफ की बातें नहीं की जा रही हैं जिसके कारण अब तक दलित समाज का एक भी नेता भारत का प्रधानमंत्री नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर भारत में अब तक एक भी प्रधानमंत्री दलित समाज से न बन पाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक के अन्ततः ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने पर यहां कांग्रेस व बीजेपी में ट्विटर वॉर, आरोप-प्रत्यारोप व इधर-उधर की बात जारी है, किन्तु उस राजनीतिक हक व इंसाफ की बातें नहीं की जा रही हैं जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
ऐसे समय जब अमेरिका व यूरोप के अमीर व विकसित देश जबर्दस्त संकटों के बुरे दौर से जूझ रहे हैं और स्थिति को संभालने के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं। भारतीय हुक्मरानों को भी देशहित व यहां की जनता के भविष्य के लिए अपनी संकीर्ण एवं जातिवादी सोच को त्यागना ही होगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में यह जांच-परख जरूरी है कि दलित, पिछड़े व उपेक्षितों का सच्चा हितैषी कौन है? क्या परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भुलाकर उनके करोड़ों अनुयाइयों का कोई असली हितैषी हो सकता है जैसाकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य विरोधी नेतागण उनकी पार्टी की संकीर्ण सोच से मजबूर हैं।