फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says that she will put grand statue of Parashurama Samajwadi Party attacked and asked us to get high statue

माया का भी जगा ब्राह्मण प्रेम...लगवाएंगी परशुराम की भव्य प्रतिमा, सपा का पलटवार, हमसे ऊंची मूर्ति लगवाएं

Mon, 10 Aug 2020 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Aug 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Mayawati says that she will put grand statue of Parashurama Samajwadi Party attacked and asked us to get high statue
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
सपा के बाद अब बसपा का भी ब्राह्मण प्रेम जग गया है। सपा की ओर से भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सत्ता में आने पर इससे अधिक भव्य प्रतिमा स्थापित करने का एलान किया है।
विज्ञापन


लखनऊ में मीडिया से मुखातिब मायावती ने यह भी कहा कि यदि इस बार बसपा सत्ता में आई तो परशुराम तथा अन्य सभी जातियों व धर्मों में जन्मे संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर बड़ी संख्या में आधुनिक अस्पताल व सभी जरूरी सुविधा युक्त कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराएगी। 
विज्ञापन


2019 में सपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मायावती ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जातिवादी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा ब्राह्मण समाज के वोटों की खातिर अपने राजनीतिक स्वार्थ में परशुराम की प्रतिमा लगाने की बात कर रही है। यदि इनको वास्तव में परशुराम की प्रतिमा लगानी थी तो अपने पूर्व के शासनकाल में ही लगाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव नजदीक होने पर ऐसे एलान से स्पष्ट है कि सपा की हालत प्रदेश में बहुत खराब है। मायावती ने कहा कि ब्राह्मण समाज को उन पर भरोसा है और वह सपा के साथ कतई जाने वाला नहीं है। 

भाजपा पर अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन का सियासी लाभ लेने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा, बेहतर होता कार्यक्रम में अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रपति को भी बुलाया जाता। इससे अच्छा संदेश जाता। मायावती ने कहा कि राम लोगों की आस्था से जुड़े हैं। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

लखनऊ-नोएडा तक प्रमाण, बसपा किसकी मूर्तियां लगाती हैः सपा
मायावती के मूर्ति लगवाने के बयान पर सपा ने तीखा हमला किया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्र ने कहा, लखनऊ से नोएडा तक प्रमाण मौजूद हैं कि बसपा सरकार में किसकी मूर्तियां लगती हैं। 

मायावती चार बार सीएम रही हैं। परशुराम की मूर्ति लगाने का भाव होता तो वह पहले ही लगवा देतीं। मिश्र ने कहा कि यदि भाजपा को भी ब्राह्मणों की इतनी चिंता है तो सपा से ऊंची मूर्ति लगवाएं। सपा सरकार में परशुराम जयंती पर अवकाश की घोषणा की गई। भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed