{"_id":"667edc82a8cce20dee0253d8","slug":"mayawati-says-samajwadi-party-should-talk-about-weaker-sections-of-the-society-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती का सपा पर हमला, कहा- सेंगोल की जगह कमजोर वर्गों के हितों की बात करे सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती का सपा पर हमला, कहा- सेंगोल की जगह कमजोर वर्गों के हितों की बात करे सपा
Fri, 28 Jun 2024 09:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:23 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को सेंगोल की जगह कमजोर वर्गों के हितों की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने सरकार में रहते हुए कमजोर वर्गों के विरुद्ध फैसले लिए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद में सेंगोल को लेकर छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मुद्दे के बजाय, सपा के लिए यह बेहतर होता कि वह कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों के हितों में तथा आम जनहित के मुद्दों को भी लेकर केंद्र सरकार को घेरती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि यह पार्टी अधिकांश ऐसे मुद्दों पर चुप ही रहती है तथा सरकार में आकर कमजोर वर्गों के विरुद्ध फैसले भी लेती है। इनके महापुरुषों की उपेक्षा करती है। इस पार्टी के सभी हथकंडों से जरूर सावधान रहें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बारिश से रामपथ पर हुए गड्ढे: अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल सहित तीन पर गिरी गाज, निलंबित किए गए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बोलीं- नौकरियों में ओबीसी की नियुक्ति में न हो भेदभाव
ये कहा था सपा नेता आरके चौधरी ने
सपा के सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद भवन में स्थापित सेंगोल को हटाने की मांग की है और इस जगह पर संविधान की प्रति रखने का अनुरोध किया है। आरके चौधरी ने यह भी कहा है कि सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है, जिसे संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही लोक सभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया गया था।
सीएम योगी ने भी सपा पर किया था करारा प्रहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सेंगोल पर समाजवादी पार्टी के नेताओं की टिप्पणी पर करारा प्रहार किया था। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम योगी ने लिखा कि यह सपा नेताओं की अज्ञानता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सेंगोल पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं। यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है।