{"_id":"67d000c90f6e8992e30f6d53","slug":"mayawati-says-misuse-of-officers-is-not-good-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मायावती बोलीं- संभल की तरह अफसरों का गलत इस्तेमाल ठीक नहीं, कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायावती बोलीं- संभल की तरह अफसरों का गलत इस्तेमाल ठीक नहीं, कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें
Tue, 11 Mar 2025 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Mar 2025 03:22 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि रमजान के दौरान पड़ रही होली को भाईचारे के त्योहार में बदलना सभी के हित में रहेगा। उन्होंने कहा कि अफसरों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संभल की तरह अफसरों का इस्तेमाल किया जाना ठीक नहीं है। रमजान के दौरान पड़ रहे होली के त्योहार को आपसी भाईचारे में बदलना सभी के हित में साबित होगा।
विज्ञापन
उन्होंने एक्स पर कहा कि जैसाकि विदित है कि इस समय रमजान चल रहे हैं और इसी बीच जल्दी होली का भी त्योहार आ रहा है, जिसे मद्देनजर रखते हुये यूपी सहित पूरे देश में सभी राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए तो यह सभी के हित में होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अफसरों की बार-बार दिल्ली दौड़ से सीएम योगी खफा... दी हिदायत, मंत्रियों से बोले-जिलों में करें समीक्षा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था अब्दुल रहमान, घर से मिला सामान देख सन्न रह गई STF
अर्थात् इसकी आड़ में किसी भी मुद्दे को लेकर कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। सभी धर्मों के अनुयायियों के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। संभल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं तथा इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बता दें कि संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक बयान वायरल हुआ था जिसमें वो कह रहे थे कि जिसको भी होली के रंगों से दिक्कत है वो घर के बाहर न निकले। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनके बयान का समर्थन किया था और कहा था कि वो एक पहलवान हैं इसलिए ऐसा बोल रहा है। लोगों को सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।
होली के दिन शुक्रवार भी पड़ रहा है जिसके कारण अफसरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन