फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says Lakhimpur khiri incident exposed the claims of women security in UP.

UP News: मायावती बोलीं, लखीमपुर खीरी की घटना ने सरकार के महिला सुरक्षा दावों की पोल खोली

Thu, 15 Sep 2022 04:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Sep 2022 04:47 PM IST
सार

मायावती ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर कहा कि इस तरह की घटनाएं हाथरस कांड जैसे मामलों में लीपापोती करने से होती हैं। इस घटना ने राज्य में कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
Mayawati says Lakhimpur khiri incident exposed the claims of women security in UP.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना ने यूपी में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। इस तरह की घटनाएं हाथरस कांड जैसे मामलों पर लीपापोती करने से होती हैं। उन्होंने सरकार से अपनी प्राथमिकताओं में सुधार की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी में मां के सामने दो अनुसूचित जाति की बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं।
विज्ञापन


यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है। हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं। यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

लखीमपुर खीरी की घटना पर देश भर में गुस्से का माहौल है। लोग राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed